अहलेबैत समाचार एजैंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार "गुट निरपेक्ष आंदोलन का सुनहरा मौसम", नामक किताब गुट निरपेक्ष आंदोलन के मंत्रिमंडल सम्मेलन के अवसर पर प्रकाशित की गई।इस किताब की विशेषता यह है कि यह अंतरराष्ट्रीय परमाणु एजेंसी (आईएईए) में ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के बारे में गुट निरपेक्ष आंदोलन के 2003 से लेकर 2012 तक के बयानों पर आधारित है।यह किताब वास्तव में वियाना में ईरान के स्थायी प्रतिनिधि कार्यालय द्वारा गुट निरपेक्ष आंदोलन के सोलहवें शिखर सम्मेलन के हिसाब से प्रकाशित हुई है और वियाना में ईरान के प्रतिनिधि अली असगर सुलतानियो ने कल तेहरान में उसका विमोचन किया।यह किताब विमोचन के बाद सोलहवें सम्मेलन को कवरेज देने के लिए बाहरी और आंतरिक संवाददाताओं में बांट दी गई।इस किताब में ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के लिए गुट निरपेक्ष आंदोलन की रिपोर्ट और ईरान के परमाणु वैज्ञानिकों पर कातिलाना हमलों के खिलाफ गुट निरपेक्ष देशों की निंदा के बयान दर्ज किए गए हैं जबकि शहीद वैज्ञानिकों के परिवार की ओर से गुट निरपेक्ष आंदोलन के आभार के हवाले से दिए गए बयान और संदेश भी इस किताब में दर्ज हैं।समाप्त...166
गुट निरपेक्ष आंदोलन का सोलहवाँ शिखर सम्मेलन-82
गुट निरपेक्ष आंदोलन का सुनहरा मौसम", नामक किताब का विमोचन
27 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 340792
गुट निरपेक्ष आंदोलन का सुनहरा मौसम", नामक किताब गुट निरपेक्ष आंदोलन के मंत्रिमंडल सम्मेलन के अवसर पर प्रकाशित की गई